छत्तीसगढ़

CG : रात में आवारा घूमने वाले युवाओं को सिखाया सबक…

खैरागढ़. ओवर नाइट स्टडी या अन्य बहाने बनाकर नाइट लाइफ एंजॉय करने वालों के लिए बुरी खबर है. शहर में देर रात बिना वजह घूमने और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ खैरागढ़ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बीती रात कुछ आवारा युवकों को पकड़कर ऐसा सबक सिखाया गया, जिसे वे ताउम्र याद रखेंगे.

पुलिस ने ईतवारी बाजार में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे कुछ युवकों को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान न तो उनके पास ठोस जवाब थे और न ही परिवार को कोई जानकारी दी थी. इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाया और उनके सामने ही युवाओं से सामुदायिक सेवा के तहत अस्पताल परिसर की सफाई कराई.

पुलिस की सख्त चेतावनी – दोबार घूमते पाए गए तो होगी कानूनी कार्रवाई

जांच में पता चला कि ये युवक पढ़ाई छोड़कर रात में अड्डेबाजी करते थे. पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये दोबारा इस तरह की हरकत करते पाए गए तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. पुलिस ने आम जनता को अलर्ट करते हुए कहा है कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें. उनके दोस्तों और रात्रि गतिविधियों की जानकारी रखें. देर रात अनावश्यक घूमने वालों पर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. खैरागढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के युवाओं में हड़कंप मच गया है. कई माता-पिता भी इस कदम की सराहना कर रहे हैं. वहीं पुलिस का मानना है कि ऐसे अभियानों से न केवल अपराधों में कमी आएगी, बल्कि समाज में जिम्मेदारी का भाव भी बढ़ेगा.

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

4 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

4 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

5 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

5 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

5 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

5 hours ago