रायगढ़। रायगढ़ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को जेएसपीएल ब्लॉक और रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव कटे हुए हालत में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है।
मृतक के शरीर पर गुलाबी और पीले रंग का कंबल था तथा पैरों में काले रंग की रबर चप्पल पहने हुए है । शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण उसे मरच्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में शव के फोटोग्राफ्स साझा कर मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली के मोबाइल नंबर 9479193209 पर संपर्क कर सहयोग करें।
खजुराहो मध्य प्रदेश के खजुराहो हवाई अड्डे ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वर्ष 2026…
बिलासपुर. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि…
100 करोड़ की लागत से आकार ले रहा आस्था का भव्य धाम खेड़ापति हनुमान लोक…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन…
बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…
दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…