CG : रायपुर के हनुमान मंदिरों में उमड़ी भीड़ ...
रायपुर। हनुमान जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में भक्तिमय माहौल है। सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में पूजन-अभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन कर रहे हैं और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शहर के 1000 से अधिक हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा, महाआरती, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया है। शाम के समय मंदिरों में विशेष आरती, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल और भी भव्य हो जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से नर्मदा कुंड मंदिर के लिए रवाना होंगे। यहां वे श्री हनुमान जन्म महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8:10 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…