CG : रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, अर्जुन मल्होत्रा और समाया पांडे सहित कई खिलाड़ियों ने जीते खिताब …
रायपुर। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा 26 से 28 जून तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल में आयोजित “स्व. श्रीमती रमाबाई काले एवं स्व. श्री रामराव काले स्मृति” रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में यूथ, सब-जूनियर और होप्स वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने बताया कि अंडर-19 बालक वर्ग में अर्जुन मल्होत्रा, अंडर-19 बालिका एवं अंडर-15 बालिका वर्ग में समाया पांडे, अंडर-15 बालक वर्ग में कवीश काला, अंडर-11 बालक वर्ग में समृद्ध मिश्रा तथा अंडर-11 बालिका वर्ग में प्रिशा पाटिल विजेता बने। सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले सुपर लीग प्रारूप में खेले गए।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस खिलाड़ी राजीव काले थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता सुरेश दुबे ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी, विनय बैसवाड़े, प्रवीण निरापुरे सहित कई पदाधिकारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अंपायर, अभिभावक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
आयोजकों ने प्रतियोगिता को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण मंच बताते हुए सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायकों, प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में…
संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के…
भोपाल मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।…
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट मध्यप्रदेश पुलिस…
राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से…
छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में हैं। छिंदवाड़ा…