छत्तीसगढ़

CG : रायपुर ज्वेलरी शॉप में 8 लाख की जेवरात चोरी, 7 की संख्या में थे बदमाश

रायपुर। राजधानी रायपुर में 7 चोरों ने मिलकर ज्वेलरी शॉप में चोरी कर ली। चोरों ने लोहे के सब्बल के सहारे बड़े ही आसानी से दुकान के शटर और ग्रिल को मोड़ दिया। फिर दुकान के अंदर घुस गए। कुछ देर बाद इस चोरी की खबर दुकान मालिक को लगी तो वह मौके पर पहुंच गया। वह चोर-चोर चिल्लाते रहा लेकिन आरोपी उसके सामने से ही तेजी से फरार हो गए। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल इस मामले में धरसींवा थाना पुलिस FIR दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

FIR के मुताबिक, ये घटना शुक्रवार रात करीब 2-3 बजे की है। राजधानी से सटे धरसींवा की दो ज्वेलरी दुकान में करीब सात चोर पहुंचे। ये दुकान कारोबारी समर संतरा और इम्तियाज अली की थी। चोरों ने वारदात के दौरान चेहरे में कपड़ा बांध रखा था। हाथों में लोहे का मोटा सब्बल रखा था। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि चोर सब्बल के सहारे लोहे की शटर और ग्रिल को बड़ी ही आसानी से मोड़ते हुए दिख रहे हैं।

कारोबारी समर संतरा ने पुलिस को बताया कि चोरों की दुकान में तोड़फोड़ करने के दौरान उनके परिचित ने आवाज सुनी। फिर उन्हें फोन पर जानकारी दी। कारोबारी की दुकान और घर आसपास ही है। वह फौरन दुकान के पास आ गया। कुछ दूरी से चोर-चोर चिल्लाने लगा। शटर में पत्थर भी फेंके। आवाज सुनकर कर चोर दुकान से बाहर निकले और पीछे अंधेरे की तरफ तेजी से फरार हो गए। चोरों की संख्या ज्यादा थी। उनके पास धारदार हथियार भी थे। जिस वजह से व्यापारी भी डर गया। वह कुछ दूरी पीछा करके आगे नहीं बढ़ा। चोरों ने करीब साढ़े 8 लाख के गहनों की चोरी की है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के सड़क अधोसंरचना विकास में…

20 minutes ago
लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज लोक निर्माण विभाग के…

30 minutes ago
डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

कवर्धा. भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं…

40 minutes ago
कृषि और कृषक कल्याण है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

कृषि और कृषक कल्याण है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई…

45 minutes ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत फिलहाल बरकरार, अब इस दिन होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत फिलहाल बरकरार, अब इस दिन होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इंदौर  इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले…

48 minutes ago
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में…

50 minutes ago