तखतपुर। एक मोटर साइकिल गैरेज में भीषण आग लग गई. वहीं गैरेज में रखे बाइक आग के चपेट में आ गए और टंकी में ब्लास्ट हुआ. आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर काफी देर से पहुंची और आग पर काबू पाया गया. इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया.
यह मामला तखतपुर सरदार पेट्रोल पंप के पास न्यू ताज गैराज का है. गैरेज में तड़के सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. रिपेयरिंग के लिए रखे बाइक आग की चपेट में आए और टंकी में ब्लास्ट हुआ. घटना की सूचना पाकर जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक गैराज में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. आग लगने का कारण सॉर्टसर्किट बताया जा रहा है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
वहीं तखतपुर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है. कई बार नगरवासी दमकल गाड़ी की मांग कर चुके है. दमकल की गाड़ी नहीं होने से बिलासपुर और मुंगेली के दमकल गाड़ी के लिए इंतजार करना पड़ता है और दमकल गाड़ी के पहुंचने से पहले बड़ा नुकसान हो जाता है.
ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…
भोपाल बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…
रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…