छत्तीसगढ़

CG : रायपुर पासिंग ट्रक में मिला 11 लाख का गांजा, दो गिरफ्तार

कोंडगांव। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का मास्टर माइंड फरार हो गया है। कोंडागांव पुलिस ने सोमवार को उत्तरप्रदेश के दो तस्करों को उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर आते हुए पकड़ा है। पुलिस ने तस्करों के पास से 11 लाख रुपये कीमती गांजा बरामद किया है। बता दें, पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों एवं पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा जगदलपुर की ओर से रायपुर की ओर जा रही एक ट्रक क्रमांक CG04 JC 9732 में अवैध पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है।

कोण्डागांव पुलिस ने सूचना एक्शन लेते हुए एन एच 30 में बैरिकेट लगाकर ट्रक की तलाशी ली जिसमें 22 पैकेट गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्कर के पास से ट्रक में 11 लाख रुपये कीमत के एक क्विंटल 10 किलो गांजा और 7 लाख की ट्रक समेत कुल 18 लाख की संपत्ति जब्त कर आरोपियों को धारा 20 के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया, कि फरस गांव निवासी सुब्रत राय जिम संचालक उनसे दो महीने पहले मिला था और उसने दोनों को जगदलपुर से गिट्टी गाड़ी रायपुर चलाने के लिये कहा था, जिसमें रखकर गांजा सप्लाई करने की बात कही थी। आरोपियों ने कहा, कि हम लालच में आकर तैयार हो गए। वह हर ट्रिप का दोनों आरोपियों को ₹20 हजार देता था। वह रायपुर धमतरी और अन्य जगहों में भी गांजा पहुंचवाता था। पकड़े गए गांजा तस्करों ने अपना नाम- सतीश चंद्र प्रजापति, पिता प्रेम पाल प्रजापति, उम्र 26 साल, निवासी कोटरा, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश और दूसरे आरोपी का नाम शुभम सिंह पटेल, पिता गया प्रसाद पटेल, उम्र 26 साल, निवासी नावेद, जिला चित्रकूट, उत्तर प्रदेश का निवासी होना बताया है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

8 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

8 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

8 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

9 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

9 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

9 hours ago