ब्यास नदी में बही प्रदेश की युवती की मौत, बचाने कूदा युवक लापता, फोटो खींचवाने के लिए उतरे थे

मनाली
 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में प्रशासन की एडवायजरी के बाद भी टूरिस्ट नदी किनारे जाने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी वजह से अब एक टूरिस्ट (Manali Tourist) युवती को अपनी जान गंवानी पड़ी. उसे बचाने के लिए ब्यास नदी (Beas River) में कूदा टूरिस्ट युवक अब तक लापता है. फिलहाल, युवती के शव को बरामद कर लिया गया है. मनाली (Manali Police) के डीएसपी केडी सिंह ने मामले की पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार, मनाली से तीन किमी दूर नेहरूकुंड के पास यह हादसा पेश आया है. यहां पर ब्यास नदी के किनारे फोटो खिंचवाने के लिए गई मध्य प्रदेश की युवती की नदी में बह गई. युवती अपनी सहेलियों के साथ मनाली घूमने आई थी. इस दौरान जब उसे बचाने के लिए एक अन्य युवक नदी में कूदा तो वह भी ब्यास में बह गया. पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान एक किलोमीटर दूर बाहंग से युवती का शव बरामद किया. हालांकि, युवक अभी लापता है.

दरअसल, मध्य प्रदेश के रेवा की युवती ऋचा तिवारी (23) अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ मनाली आई थी. मनाली के होटल में उनकी पहचान के हैदराबाद निवासी सौरभ शाह के साथ हुई और ये सभी नदी के पास चले गए. इस दौरान युवती का पैर पत्थर से फिसला और वह नदी में बह गई. सौरभ भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया. काफी दूर तक दोनों बहते देखे गए, लेकिन बाद में गायब हो गए.

बाद में बाहंग के समीप युवती का शव फंसा हुआ मिला. जिसे पुलिस और अग्निशमन विभाग ने निकाला. मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि युवती घूमने के लिए यहां आई थी और जब वह ब्यास नदी में पत्थर के ऊपर खड़ी थी तो फिसलकर नदी में गिर गई. उधर, युवक की तलाश अभी जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.डीएसपी ने टूरिस्ट और अन्य लोगों से अपील की है कि वह नदी किनारे नां जाएं, क्योंकि अधिक गर्मी पड़ने से पहाड़ों से बर्फ पिघल रही और नदी का जलस्तर बढ़ा है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

मोहला-मानपुर. निर्माण कार्यों के भुगतान में कथित कमीशनखोरी, अनावश्यक देरी और अनदेखी का आरोप लगाते…

26 minutes ago
MP Anganwadi Recruitment 2026: 2,548 कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन

MP Anganwadi Recruitment 2026: 2,548 कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन

मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती आवेदन की अंतिम…

31 minutes ago
MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एक साल पूरे, मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की जमकर सराहना

MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एक साल पूरे, मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की जमकर सराहना

भोपाल  मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष…

31 minutes ago
सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ

सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ

सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक…

36 minutes ago

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…

57 minutes ago