CG : रायपुर पुरातात्विक और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में जिला स्तरीय ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम हुआ आयोजित

सांसद संग स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों व आला अधिकारियों ने भी किया योगाभ्यास

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है – सांसद रूपकुमारी चौधरी

सिरपुर को विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने पुरजोर प्रयास जारी – सांसद

रायपुर, पुरातत्व, ऐतिहासिक नगरी एवं पर्यटन स्थल सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर परिसर में ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह आयोजन पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग रायपुर मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, नगरपालिका महासमुंद उपाध्यक्ष देवीचंद राठी,  कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह सहित स्कूली बच्चे, ग्रामीण एवं युवा जन मौजूद थे। कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों संग जनप्रतिनिधि  और जिला प्रशासन के आला अधिकारी सहित कर्मचारियों ने योगा के विभिन आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के राज्य प्रमुख मुथैयाकाली मुथूट मौजूद थे ।

इस अवसर पर सांसद चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा का संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से आज पूरा विश्व योग की महत्ता को समझते हुए 21 जून को योग दिवस मनाता है। योग व्यक्ति को न केवल निरोग बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार योग को जन-जन तक पहुँचाने निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसे हम दिनचर्या में शामिल करें।योग की महत्ता को पूरे विश्व में स्वीकार किया गया है। उन्होंने बताया कि 193 देशों के मौजूदगी में 177 देशों ने योग दिवस मनाए जाने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सिरपुर को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के रूप में स्थापित करने पुरजोर प्रयास जारी है।

सांसद ने स्कूली बच्चों के साथ योगाभ्यास करके उनको प्रतिदिन योग को दिनचर्या में शामिल करने प्रेरित किया।उहोंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में एकाग्रता का बड़ा महत्व है, योग एकाग्रता बढ़ती है।
छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि ने सभी प्रदेशवासियों से योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील करते हुए कहा कि करें योग, रहें निरोग यही हमारे जीवन की सच्ची पूँजी है। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसे शामिल करें और स्वस्थ्य रहें। इस अवसर पर अतिथियों ने लक्ष्मण देवालय परिसर में काजू और आम के पेड़ लगाए गए।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

4 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

4 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

4 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

5 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

5 hours ago