CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …
रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और सीधी नाली में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कार में केवल चालक ही सवार था। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए चालक को किसी तरह कार से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाहन को क्रेन की मदद से नाली से बाहर निकालने की प्रक्रिया भी की गई।
कोरबा । उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के…
कोरबा । शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की सहज,…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…
रायपुर । जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ…
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…
नारायणपुर. भरंडा के बाद अब ओरछा क्षेत्र के खड़कागांव में धर्मांतरण को लेकर सामाजिक विवाद…