प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है । पार्टी ने आज ठाकरे परिसर में जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने सीएम विष्णु देव साय अपना रायगढ़ दौरा बीच में छोड़ रायपुर आ रहे हैं और उसके बाद वे अपने जशपुर, गृह ग्राम बगिया जाएंगे।
इस बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,सह प्रभारी नितिन नबीन और नई महिला विधायकों का सम्मान भी होगा। वहीं प्रभारी ओम माथुर के आने की सूचना नहीं है। पार्टी की सूचना में भी उनका नाम नहीं है। बैठक में इस दौरान लोकसभा चुनावों की तैयारी,रणनीति पर भी चर्चा होगी। पार्टी की विस की तरह इस बार कम से कम चार लोकसभा सीटों के प्रत्याशी दो माह पहले ही घोषित करने की रणनीति है।
उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में…
उत्तर बस्तर कांकेर, वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित…
रायपुर. शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं…
महासमुंद , कभी पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाला विकासखंड…
पन्ना मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ी मझगाय…
देशभर से चुनी गईं सिर्फ 20 प्रतिभाएं मिशन शक्ति सेट के तहत बनाएंगी चंद्र उपग्रह…