मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जाएंगे गुना, बस हादसे में घायलों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

भोपाल

बीती रात यानी 27 दिसंबर को गुना में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपना कार्यक्रम बदला। पहले वह मंत्रालय में पीडब्ल्यूडी कृषि विभाग की समीक्षा बैठक लेने वाले थे लेकिन अब वह गुना जाएंगे। गुना जाने के लिए वे 9:30 बजे भोपाल से रवाना हो जायेंगे। वहां जाकर मुख्यमंत्री घायलों के परिजनों से जिला अस्पताल में मुलाकात करेंगे।मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने जांच के निर्देश दिए है तो वहीं आज वे गुना जाकर मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर सीएम मोहन भोपाल से साढ़े नौ बजे गुना के लिए रवाना होंगे।

CM मोहन यादव ने ट्वीट कर कही ये बात

दर्दनाक बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा, ‘गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों की हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं है। दुख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।’ आगे उन्होंने यह भी लिखा, कि ‘मैंने प्रशासन को घायल के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृति ना हो।’ ‘बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

 

CM ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का किया एलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट X पर दी गई जानकारी के मुताबिक गुना जिले में बस में भीषण आग से अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर घायलों और मृतकों के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए ऐलान किया है, उन्होंने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।उन्होंने कहा, घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के भी निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं।

कैसे हुआ यह हादसा

गुना जिले में बुधवार रात एक डंपर से टकराने के बाद बस में भीषण आग लग गई। बस में फंसे यात्रियों में से 13 लोगों की मौत हो गई और 17 गंभीर रूप से घायल है। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस गुना से आरोन जा रही थी। जोरदार टक्कर लगने की वजह से बस सड़क पर पलट गई और अचानक बस में आग लग गई। कुछ यात्रियों ने बस के कांच तोड़कर अपनी जान बचाई, लेकिन कुछ बस के अंदर फंसे रहे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन आग की लपेटे इतनी तेज थी कि कोई भी आग पर काबू नही पा पाया।

जिला अधिकारी ने घटना को लेकर क्या कहा

इस दर्दनाक घटना के बाद गुना कलेक्टर तरुण राठी ने कहा कि हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अभी हमारा फोकस लोगों की जान बचाना है। घटनास्थल से सभी शवों को एक-एक कर हटाया जा रहा है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…

40 seconds ago
CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

अहिवारा । नगर पालिका परिषद अहिवारा में गुरुवार को राज्य प्रवर्तित एवं अधोसंरचना मद के…

4 minutes ago
CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…

7 minutes ago
CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

भिलाई । पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे भिलाई के 10 श्रद्धालुओं के…

17 minutes ago
CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

सरगुजा , जिला में विकासखंड लखनपुर के ग्राम चोड़ेया के धोबाकछार मोहल्ले में आकाशीय बिजली…

18 minutes ago
CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

भिलाई । इकरा टीचर्स एसोसिएशन की ओर से प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह 12 जुलाई…

20 minutes ago