रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक बार फिर आज अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है. रायपुर नगर निगम के जोन-4 कार्यालय के सामने एक बुजुर्ग की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. आशंका जताई जा रही है कि ठंड के कारण उनकी जान गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति की लाश सड़क किनारे पड़ी हुई है. डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच में पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है. पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग सड़क किनारे सोया करता था, और ठंड की वजह से उसकी मौत हुई हो सकती है. शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं. फिलहाल, मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का मानना है कि वह घुमंतू किस्म का व्यक्ति था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…