छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में दौड़ेंगी माइक्रो बसें, 45 दिन के ट्रायल से बदलेगी शहर की यातायात तस्वीर …

रायपुर । राजधानी रायपुर में शहरी परिवहन को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार से 45 दिवसीय माइक्रो-बस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा और परिवहन सचिव एस. प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर माइक्रो बसों को रवाना किया।

“हमर सवारी, हमर संगवारी” नाम से शुरू किए गए इस प्रायोगिक परियोजना के तहत शहर के दो प्रमुख मार्गों पर 17 से 20 सीटों वाली आठ वातानुकूलित माइक्रो बसें संचालित की जाएंगी। बसें रोजाना सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक चलेंगी और व्यस्त समय में लगभग 20 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर की सबसे बड़ी समस्याओं में ट्रैफिक प्रमुख है। ऐसे में बड़ी बसों की तुलना में माइक्रो बसें बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो भविष्य में शहरवासियों को सस्ता, सरल और सुलभ सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

यह परियोजना केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के मार्गदर्शन में, छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के सहयोग से और काउंसिल ऑन एनर्जी, एन्वायरमेंट एंड वॉटर (CEEW) द्वारा संचालित की जा रही है।

पहला रूट रायपुर रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी तक तथा दूसरा रूट टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन तक संचालित होगा, जो शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों को जोड़ेंगे।

परियोजना का उद्देश्य माइक्रो बसों की संचालन क्षमता, वित्तीय व्यवहार्यता, यात्री मांग और सार्वजनिक स्वीकार्यता का आकलन करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि संकरी सड़कों और कम यात्री घनत्व वाले इलाकों में माइक्रो बसें सार्वजनिक परिवहन का प्रभावी विकल्प बन सकती हैं।

पायलट प्रोजेक्ट की प्रमुख बातें:
अवधि: 45 दिन
बसों की संख्या: 8
क्षमता: 17-20 सीटें
संचालन समय: सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक
रूट: 2
किराया: 13 से 25 रुपये
उद्देश्य: माइक्रो बस सेवा की व्यवहार्यता और उपयोगिता का मूल्यांकन

इस पहल से ट्रैफिक जाम कम करने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और शहर में स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मदद मिलने की उम्मीद है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago