दुर्ग. पूजा-पाठ से पारिवारिक समस्याएं दूर करने और शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर महिला से करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई. पुलिस ने आरोपी पवन बधोरिया को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान पीड़ित महिला की मुलाकात पवन बधोरिया से हुई थी. बातचीत के दौरान महिला ने अपनी पारिवारिक समस्याओं का जिक्र किया, जिस पर आरोपी ने पूजा-पाठ के जरिए सभी परेशानियां दूर करने का दावा किया. इसके बाद उसने पूजा-पाठ, निजी जरूरतों और शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर अलग-अलग किस्तों में महिला से करीब 85 लाख रुपये ले लिए.
करीब दो साल बीत जाने के बावजूद महिला को किसी तरह का लाभ नहीं मिला. पीड़िता ने अपने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी ने पहले नौकरी लगवाने का झांसा दिया और बाद में जान से मारने की धमकी देकर रकम लौटाने से साफ इन्कार कर दिया.पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान धमकी देकर अवैध वसूली के तथ्य सामने आने पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 351(3) और 308(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के इंदौर में दबिश देकर आरोपी पवन बधोरिया को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से बैंक खाते से लिंक मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं. आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो…
बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप…
सरदार सरोवर समझौते पर उठे सवाल : मध्यप्रदेश के वैध अधिकारों और हजारों विस्थापितों के…
कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…
बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…
धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…