छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में सड़क दुर्घटना: युवती की मौके पर ही मौत

रायपुर  तेलीबांधा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। युवती अपने पिता के लिए दवा लेने जा रही थी जब यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर दो बजे के करीब हुआ जब वीआईपी रोड स्थित अमलतास सोसाइटी निवासी श्रेष्ठा सतपथी (NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने की तैयारी में जुटी हुई) अपने पिता के लिए दवा लेने स्कूटी पर सवार होकर रिंग रोड से सटे सर्विस मार्ग से तेलीबांधा की तरफ जा रही थी। तभी तेज रफ्तार कार (सीजी 14 एमपी 0686) ने सामने से आकर उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर के प्रभाव से श्रेष्ठा स्कूटी से गिरकर बेहोश हो गई। आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना होटल एरिना के सामने हुई थी।

आरोपी कार चालक फरार
दुर्घटना के बाद, आरोपी कार चालक भीड़ की पिटाई के डर से कार को खम्हारडीह थाना में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

परिवार का हाल
श्रेष्ठा अपने परिवार में बड़ी बहन थी और उसका एक छोटा भाई है जो अभी पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता एसबीआई में एजीएम के पद पर कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव. फरसगांव तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी ने…

19 minutes ago
DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल  लगातार बढ़ती महंगाई से अन्य लोगों के साथ ही सरकारी कर्मचारी, अधिकारी भी परेशान…

25 minutes ago
PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

भोपाल  पश्चिम एशिया में संकट के बीच पीएम मोदी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की…

38 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में…

45 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

बालोद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले जिले…

51 minutes ago
मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शॉल, श्रीफल…

59 minutes ago