बलौदाबाजार। जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां कांजी हाउस में 30 गायों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चारा पानी नहीं मिलने की वजह से बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना बलौदाबाजार जिले के लवन ब्लॉक ग्राम मरदा का है। दरअसल, यहां कांजी हाउस के एक कमरे पर बड़ी संख्या में गायों को ठूस ठूस कर रखा गया था। यहां गायों के लिए किसी प्रकार की चारा पानी की व्यवस्था नहीं थी। इस बात की जानकारी जब तहसीदार को लगी तो उन्होंने मौके पर कांजी हाउस पहुंचे और मामले की जांच की। जहां बड़ी संख्या में एक ही कमरे पर गायों को रखा गया था। जिसमें 30 गायों की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद अब कलेक्टर भी घटना स्थल पहुंच गया और मामले की जांच कर रहे हैं।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…