छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी, सफाई व्यवस्था सुधार पर सख्त निर्देश …

रायपुर नगर निगम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों को लेकर महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश जारी किए। बैठक में आयुक्त विश्वदीप, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित सभी जोन कमिश्नर और स्वच्छता अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शत-प्रतिशत क्षेत्र में सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़कों और मोहल्लों में कचरे के ढेर नजर न आएं। उन्होंने अनुबंधित कंपनी रामकी के कार्यों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि व्यवस्था ठीक से लागू होती तो शहर में गंदगी नहीं दिखती। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी फील्ड में जाकर नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि कचरा वाहन हर क्षेत्र में समय पर पहुंचे। साथ ही सिटी प्रोफाइल स्थलों की विशेष सफाई और निगरानी पर जोर दिया गया।

महापौर ने यह भी कहा कि नागरिकों को स्वच्छता एप के माध्यम से अधिक से अधिक फीडबैक देने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि शहर की रैंकिंग बेहतर हो सके। आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि बाजार, उद्यान, तालाब और स्लम क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने रायपुर को देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनाने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

6 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

7 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

7 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

7 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

7 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

7 hours ago