बीजापुर, जिले की महिलाओं को आर्थिक रुप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से उद्यमिता प्रशिक्षण हेतु जिला प्रशासन द्वारा पशु चिकित्सा एवं पशु पालन महाविद्यालय अंजोरा भेजा गया था। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बीजापुर जिले के 35 पशु सखी एवं किसानों को मुर्गी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का 06 दिसंबर 2024 को मुख्य अतिथि कुलपति डॉ0 आरआरबी सिंह, विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ पशुधन विकास अभिकरण, विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता डॉ0 संजय शाक्य, केवीके के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ वी एन खूने, प्रशिक्षण आयोजक डॉ0 रामचंद्र रामटेके, सहा0 प्राध्यापक डॉ0 रजनी फ्लोरा कुजूर, डॉ0 सुभाष वर्मा, डॉ0 आशुतोष, डॉ0 शिवेश, डॉ0 ओपी दिनानी, डॉ0 प्रीति सिंह एवं प्राध्यापकगणों के उपस्थिति में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा में सम्पन्न हुआ। इसमें प्रदेश के बीजापुर जिले से आए 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 जागृति कृष्णन, एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 सब्बीर अनंत के द्वारा किया गया।
भोपाल मध्य प्रदेश में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और फ्लाईओवर के निर्माण में सामने आ…
सफलता की कहानी भगवान बिरसा मुण्डा योजना से झाबुआ के अर्पित बने आत्मनिर्भर शुरू किया…
सिवनी/छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क पहले की तुलना में आधुनिक और सुरक्षित…
रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…