छत्तीसगढ़

CG : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मनाया जा रहा वजन तिहार

बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन

बिलासपुर। 1 से 30 सितम्बर तक मनाये जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वजन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। वजन तिहार में शून्य से 6 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर और उनके शारीरिक विकास की जांच की जाती है। कुपोषण की स्थिति पाए जाने पर पालकों को पोषण सलाह दी जाती है, साथ ही आवश्यक होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र भेजा जाता है। जिले में वजन तिहार के तहत सभी विकासखण्डों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोषण स्तर की जांच की जा रही है। जिसमें जन प्रतिनिधि भागीदारी निभा कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक कर रहे हैं।  

वजन तिहार के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के ग्राम पंचायत नगरौड़ी में वजन तिहार व पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और बच्चों के वजन और पोषण स्तर की जानकारी ली। उन्होंने पालकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के पोषण स्तर की जांच अवश्य कराए और उसके अनुरूप आवश्यक स्वास्थ्य सलाह का पालन करें। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग सिंह वर्मा, जनपद सदस्य भारती रजक, मंडल अध्यक्ष संतोष वर्मा, सरपंच जानकी साहू एवं परियोजना अधिकारी विद्या पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही।

इसके साथ ही सीपत के ग्राम कुली में वजन तिहार मनाया गया जिसमें बच्चों का अन्नप्राशन, वजन जांच और अभिभावकों को पोषण संबंधी सलाह दी गई। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन तिहार के तहत गर्भवती माताओं की गोदभराई भी की जा रही है। भावी माताओं को पोषण और टीकाकरण संबंधी सलाह दी जा रही है। जिले के मस्तूरी, सकरी, हाफा में सुपोषण के प्रति जागरूक करने के लिए स्वस्थ बालक-बालिका रैली का आयोजन किया गया। सुपोषण शपथ दिलवाई गई और जन समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार प्रदर्शनी लगाई गई।

kgnews

Recent Posts

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…

18 minutes ago
CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

25 minutes ago
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की…

27 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

28 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

36 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

38 minutes ago