CG : रेलवे ट्रैक में लाश मिली, मृतक मानसिक रोगी बताया जा रहा …
कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती रेलवे ट्रैक किनारे गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिला। सुबह लगभग 10 बजे शव देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले मजदूरों ने सुबह युवक को एक पैर के ऊपर पैर रखकर सोया हुआ देखा था। पास में पानी की बोतल भी थी, जिससे उन्हें लगा कि वह आराम कर रहा है।
काफी समय बीत जाने के बाद जब लोग पास गए, तो पाया कि उसकी सांसें थम चुकी थीं और नाक से झाग निकला हुआ था। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला कि युवक पिछले कुछ दिनों से आसपास घूमते हुए देखा गया था।
आशंका जताई जा रही है कि वह मानसिक रोगी था और उसकी मौत भूख के कारण हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा अंतिम स्टेशन होने के कारण अक्सर मानसिक रोगियों को ट्रेन में बैठा दिया जाता है, जिससे वे सीधे कोरबा पहुंच जाते हैं। इस वजह से जिले में मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ रही है। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की है, लेकिन युवक की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी जांच का विषय है।
दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…
एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…
राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…
धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…
धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…
धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…