राजनांदगांव जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र 16 जनवरी को सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प लगेगा। प्लेसमेंट कैम्प में सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई जिला दुर्ग द्वारा केवल पुरूष के लिए सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर, लेबर एवं मिस्त्री व कुली तथा विनायक जॉब कसल्टेंसी द्वारा एचआर एक्जीक्यूटिव, मार्केटिंग, एकाऊंटेंट, बैंक ऑफिस, चार्टड एकाऊंटेट, स्टोर कीपर, ग्राफिक डिजाइनर की भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
Home »








