छत्तीसगढ़

CG : लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों में 3333 परीक्षार्थी होंगे शामिल

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में 3333 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर निलेशकुमार महोदव क्षीरसागर द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में स्थापित  शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में 500, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर में 400, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर 313, कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा कांकेर 400, शासकीय पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविन्दपुर कांकेर में 200, डाईट कांकेर में 180, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में 180, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट में 180, शासकीय कन्या हॉस्टल हाई स्कूल सिंगारभाट में 180, शासकीय कन्या हाई स्कूल मांझापारा कांकेर 200, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिदेसर में 300 तथा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बागोडार में 300 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

31 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

37 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

38 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

40 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

44 minutes ago
भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी…

45 minutes ago