बालोद, कलेक्टर कार्यलय के सामने वन विभाग ने संजीवनी विक्रय केंद्र का स्टॉल लगाया। इस स्टॉल पर लगभग 1 साल पुरानी एक्सपायरी खाद्य सामग्री पाई गई। विक्रेता ने सफाई देते हुए कहा कि ये पैकेट्स केवल दिखाने के लिए रखे गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय उप संचालक ने जांच की बात कही है। जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर कार्यालय से सटे जनदर्शन स्थल के सामने लगे वन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल संजीवनी विक्रय केंद्र में काजू, रागी, आंवला लच्छ और अन्य खाद्य सामग्री स्टॉल में बेचे जा रहे। यहां पैकेट्स एक्पायर हो चुके थे, कुछ 1 साल ही एक्सपायर हो गए जबकि कुछ पैकेट्स उससे भी ज्यादा समय से एक्सपायर थे। लेकिन वन विभाग बिना किसी डर के लोगों को यह बेच रहे थे। बड़ी संख्या में आम नागरिकों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी इस स्टॉल से गुजरे, लेकिन किसी ने भी इन एक्सपायरी उत्पादों पर ध्यान नहीं दिया।
बस्तर। दरभा क्षेत्र के कुरंदी गांव में करीब 1 दशक बाद बाघ ने दस्तक दी…
राजनांदगांव| सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी की…
इंदौर क्या बिना मिट्टी और बिना खेत के घर के एक छोटे से बंद कमरे…
राजनांदगांव अग्रवाल सभा, महिला मंडल, नवयुवक मंडल ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क एचपीवी…
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में…
रायगढ़। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग-अलग घटनाओं में विषैले सांपों के डंस का शिकार हुए…