छत्तीसगढ़

CG : विकसित भारत संकल्प यात्रा – ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव रहा आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में केंद्र सरकार की चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आम जनता को योजनाओं के बारे में बताने और उसके लाभ पहुंचाने शिविर का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित विधायक टंकराम वर्मा पहुंचे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि भारत एक सम्पूर्ण विकसित राज्य बने. युवा शक्ति आगे आये, किसान मजदुर आर्थिक रूप से समृद्ध हों और अमीर-गरीब की खाई दुर हो. इस अवसर पर उन्होंने हितग्राहियों को आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया. साथ ही कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के साथ शिक्षकों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

विकसित भारत संकल्प यात्रा मे आकर्षण का केंद्र कृषि विभाग के कीटनाशक छिड़काव के लिए आधुनिक तकनीक से बना ड्रोन रहा. जिसे विभागीय अधिकारियों ने किसान के खेत में युरिया का ड्रोन के माध्यम से छिड़काव कर बताया कि वर्तमान समय में आधुनिक कृषि में यह बहुत ऊपयोगी साबित हो रहा है. इससे समय की बचत होती है और मजदूर न मिलने की परेशानी भी दुर हो रही है.

शिविर में स्वास्थ्य विभाग में ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ रही. वहीं विभाग द्वारा शिविर स्थल पर ही आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किया गया. इसके अलावा उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर चुल्हा वितरण और कृषि विभाग के लिए उपकरणों और मछली पालन विभाग ने जाल का वितरण किया.कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री मोदी का संदेश भी ग्रामीणों के साथ कलेक्टर चंदन कुमार, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन सहित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने सुना. इस अवसर पर बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

58 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

1 hour ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

1 hour ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago