छत्तीसगढ़

CG : विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन

रायपुर । स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज मैट्स यूनिवर्सिटी ने अपना ओरिएंटेशन प्रोग्राम “आरंभ” 2024 यूनिवर्सिटी कैंपस रायपुर में आयोजित किया । कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में एसएसपी संतोष सिंह उपस्थित थे । उन्होंने अपने प्रेरक शब्दों से छात्रों को आशीर्वाद दिया और छात्रों को सफलता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियो को नशे से दूर रहने हेतु हिदायत देते हुए आपने जीवन के लक्ष्य को किस तरह प्राप्त किया जाये इस बारे में बताया और आपने जीवन के उदाहरण देते हुए शिक्षा के महत्व को समझते हुए छात्रों को प्रेरित किया । कार्यक्रम के दूसरे वक्ता के तौर पर डॉ. केशव राव थे इन्होने विद्यार्थियों को जीवन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन से पहले इनर इंजीनियरिंग पर ईशा फउंडेशन द्वारा योग कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक गतिविधियाँ की गईं, जिसके बाद कई खेल हुए और छात्रों ने नृत्य प्रदर्शन और संगीत का आनंद लिया । साथ ही छात्रों को नई शिक्षा नीति और उसकी संरचना के बारे में बताया गया । सभी नए छात्रों को विभाग के शिक्षकों से परिचित कराया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ अच्छा समन्वय किया । विभाग के प्रमुख डॉ. उमेश गुप्ता ने छात्रों को मैट्स यूनिवर्सिटी में उनके करियर और विभिन्न अवसरों के बारे में बताया । कार्यक्रम में कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति डॉ. के.पी.यादव, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, प्रो वाइस चांसलर डॉ. दीपिका दंड, रजिस्ट्रार गोकुलनंद पांडा ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और अपने भाषणों से उन्हें अनुग्रहित किया ।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

7 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

7 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

7 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

7 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

7 hours ago