HIV पॉजिटिव ने बहन की फ्रेंड को शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, मेडिकल जांच कराने पर वो HIV संक्रमित मिली

इंदौर
इंदौर में एचआईवी संक्रमित आरोपित द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इसके बाद महिला और उसका बेटा भी एचआईवी संक्रमित हो गए। पीड़‍ित महिला इसकी शिकायत दर्ज कराने शनिवार रात राजेंद्र नगर थाने पहुंची, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। राजेंद्र नगर थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंची महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसका 15 साल का बेटा है। वह अपने पति से अलग रह रही थी। इस दौरान उसकी बचपन की सहेली के भाई से फिर मुलाकात होने लगी।
 
कहता था पत्नी को तलाक देकर तुमसे शादी कर लूंगा
उसने महिला को शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने लगा। वह कई बार उसे कहता था कि मैं अपनी पत्नी को तलाक देकर तुमसे शादी कर लूंगा। वह उसकी बातों में आ गई थीं, लेकिन आरोपित ने उससे शादी नहीं की।
 
बीमार रहने लगे महिला और उसका बेटा
कुछ दिनों बाद महिला और उसका बेटा बीमार रहने लगे। महिला ने जांच कराई तो दोनों एचआईवी पॉजिटिव निकले। जब उसने सहेली के भाई ने पूछा कि क्या वह एचआईवी पॉजिटिव है, तो उसने यह बात स्वीकर कर ली। इसके बाद वह शिकायत करने के लिए थाने पहुंची।

18 लाख रुपये भी ले लिए
पीड़‍ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपति ने उससे 18 लाख रुपये भी अपने ऊपर खर्च करवा लिए। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानबूझकर एचआईवी संक्रमित किया
महिला ने आरोप लगाया है कि सहेली के भाई ने उसे जानबूझकर एचआईवी संक्रमित किया है। जब उसे खुद के एचआईवी संक्रमित होने का पता था, तो ऐसे में उसने संबंध बनाकर महिला और उसके बच्चे की जान भी खतरे में डाल दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

3 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

3 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

4 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

4 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

4 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

4 hours ago