छत्तीसगढ़

CG : विधानसभा में गरमाया जासूसी का मुद्दा, विपक्ष ने जमकर किया हंगामा…

रायपुर । विधानसभा के बजट सत्र में चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही जासूसी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ है। कांग्रेस विधायकों ने रेकी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए सदन में लोकतंत्र की हत्या के नारे भी लगाए। वहीं हंगामा इतना बढ़ा की विपक्ष के सभी विधायक गर्भगृह तक पहुंचकर लगातार नारेबाजी की। जिसके बाद नारेबाजी करने वाले विधायकों को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया है।

कांग्रेस के विधायक सरकार रेकी बंद करने को लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भारी हंगामे को देखते हुए दन की कार्यवाही 10 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होते ही फिर से कांग्रेसियों ने हंगामा किया। कांग्रेस विधायक लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप लगा रहे हैं। हंगामे को देखते हुए आसंदी से विस अध्यक्ष रमन सिंह ने हस्तक्षेप किया।

गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक
कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल को ठीक से चलने देने के लिए कहा है। सभी कांग्रेस विधायक महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान वे रेकी बंद करने के नारे लगा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष महंत की अगुवाई में प्रदर्शन हो रहा है, जिसमें ट्रिपल इंजन की दादागिरी नहीं चलेगी के नारे लगाए जा रहे हैं।

प्रश्नकाल का बहिष्कार करना उचित नहीं : केदार कश्यप
संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप कांग्रेस विधायकों के पास पहुंचकर निलंबन समाप्त होने की जानकारी दी। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा- पहली बार ऐसा हो रहा है प्रश्नकाल का बहिष्कार करना उचित नहीं है। वहीं नारेबाजी के बीच प्रश्नकाल की कार्यवाही पर बीजेपी विधायक लता उसेंडी ने मामला उठाते हुए कहा- NHM की राशि में अधिकारियों ने बंदरबाट की। निविदा की शर्तों का पालन नहीं किया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- सबूत दें इसकी जांच कराई जाएगी।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

38 minutes ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

1 hour ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

1 hour ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

1 hour ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

2 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

2 hours ago