छत्तीसगढ़

CG : सीआरपीएफ द्वारा कोण्डापल्ली में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न दैनिक उपयोग की सामग्री का किया गया वितरण

बीजापुर, आज दिनांक 28-2-2025 को श्री. राकेश अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर केरिपुबल, श्री एन. के. सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सेक्टर एवं श्री देवेंद्र सिंह नेगी पुलिस उप महानिरीक्षक, बीजापुर रेंज, केरिपुबल के मार्ग दर्शन में श्री. सरकार राजा रमन, कमाडेन्ट, 170 बटालियन, केरिपुबल, श्री संजीव कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन), श्री. जितेंद्र सिंह, उप कमाडेन्ट, श्री. प्रेम चन्द यादव सहायक कमाण्डेन्ट, श्री. पृथ्वीराज गोरख शिंदे सहायक कमाण्डेन्ट के नेतृत्व में बी/ई-170 बटालियन केरिपुबल के द्वारा छत्तीसगढ राज्य जिला बीजापुर के अति माओवाद प्रभावित क्षेत्र कोंडापल्ली गाँव में नागरिक अभियान कार्यक्रम एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। नागरिक अभियान कार्यक्रम में गाँव कोंडापल्ली के अंतर्गत 300 से अधिक अदिवासी युवाओं, युवतियों, पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने लाभ उठाया।

इस कार्यक्रम में श्री. राकेश अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ सेक्टर केरिपुबल के द्वारा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, बच्चों की शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य के बारें में जागरुक किया तथा सरकार के द्वारा बनाये गये नियमों का पालन करने हेतु आग्रह किया। उक्त कार्यक्रम स्थल पर श्री. जितेंन्द्र कुमार यादव पुलिस अधिक्षक जिला बीजापुर भी उपस्थित थे। नागरिक अभियान कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण इलाकों के लोगों की आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं को साड़ी, बर्तन, कम्बल, चप्पल बच्चों को किताब कॉपी, पेन, पेन्सील, जियोमैट्रीक बॉक्स, शॉपनर, खेल सामग्री जैसे क्रिकेट किट, वॉलीबॉल किट, फुटबॉल तथा पुरुषों को तौलियों, चप्पल, सायकिल, टीव्ही, वॉटर टैंक, सोलर लालटेन, फावडा, गैती आदि सामानों का वितरण किया गया। 170 बटालियन के चिकित्सा अधिकारी डॉ० पी.इन्द्रा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व डॉ० एम. विष्णु वर्धन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा बच्चे, बुजुर्गों महिलाओं और पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निशुल्क दवाईयाँ भी दी गई। उक्त कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के लिए 170 बटालियन द्वारा संतुलित भोजन की व्यवस्था की गई थी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बी/ई/मुख्या० तथा अस्पताल स्टॉफ के कार्मिकों ने अपना बहुमुल्य योगदान दिया। ग्रामीणों द्वारा बताया की केरिपुबल का इस क्षेत्र में नया कैम्प लगने से हमारे क्षेत्र का विकास हो रहा है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ हमे प्राप्त हो रहा है और हम अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे है। केरिपुबल हमारे गाँव तथा आसपास के इलाकों में स्थित गाँवों को विकसित बनाने के लिए मुख्य भुमिका निभा रही है।

अन्त में श्री. सरकार राजा रमन, कमाडेन्ट, 170 बटालियन, केरिपुबल द्वारा नागरिक अभियान कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्मिक एवं ग्रामीणों का अभिवादन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े

रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में बादल बरस रहे हैं, तो कहीं भीषण गर्मी का…

55 minutes ago
MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क

MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क

उमरिया मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्वों में इस पर्यटन सत्र में वन्यजीव प्रेमियों का उत्साह…

1 hour ago
CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

2 hours ago
हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

बिलासपुर. रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में नियम और मानकों का उल्लंघन…

2 hours ago
CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

भिलाई । सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी…

2 hours ago
CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

2 hours ago