कोंडागांव । बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने निरूशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना अंतर्गत आज ग्राम पंचायत ईसलनार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 19 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। ग्राम इसलनार में पांच लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही कैरम, बॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट किट आदि अन्य आवश्यक खेल सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान किया गया, इनमें जैतराम सोरी को श्रवण यंत्र, चौतीबाई को छड़ी और बाइसराम को ट्राइसिकल मिला। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, संतोष पात्र, रीना सोरी, धनजू मरकाम, विक्रम सोरी, मीनू मरकाम और अजमिला सोरी और जैनलाल कोर्राम सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…
रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…
भोपाल कांग्रेस की सीनियर लीडर और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में…