छत्तीसगढ़

CG : मुर्दे का जमीन बिक गया, परिजन हैरान …

रायपुर। एक मृतक के नाम से पहले जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और बाद में उसी मृतक के वारिसों के नाम वसीयत के आधार पर नाम दर्ज करा लिया गया। मामला अभनपुर तहसील के ग्राम टेकारी स्थित खसरा नंबर 323/1, रकबा 0.360 हेक्टेयर कृषि भूमि से जुड़ा है, यहां शिकायत के बाद इस आदेश पर रोक लगा दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट में छपी दस्तावेजों के अनुसार ग्राम टेकारी निवासी शारदा वर्मा की मृत्यु 23 अप्रैल 2021 को हो चुकी थी। मृत्यु प्रमाण पत्र में इसका स्पष्ट उल्लेख है। बावजूद इसके 24 जून 2025 को कथित रूप से शारदा वर्मा को विक्रेता दर्शाते हुए जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रजिस्ट्री दस्तावेजों में मृतका के पहचान दस्तावेजों का उपयोग किया गया।

सूत्रों के अनुसार शारदा वर्मा ने अपने पुत्र गुलाब वर्मा के नाम वसीयत की थी। लेकिन उपलब्ध अभिलेख बताते हैं कि गुलाब वर्मा की भी मृत्यु 24 फरवरी 2024 को हो चुकी थी। नियमानुसार वसीयत में दर्ज व्यक्ति की मृत्यु के बाद स्थिति बदल जाती है और संपत्ति का बंटवारा वैधानिक वारिसों के बीच होना चाहिए।

बावजूद इसके वसीयत के आधार पर नामांतरण का आवेदन प्रस्तुत हुआ और 20 नवंबर 2025 को राजस्व रिकार्ड में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। भूमि से जुड़े मूल दर्जधारकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें किसी प्रकार की सूचना या नोटिस नहीं दिया गया। आपत्ति दर्ज करने का अवसर नहीं मिला। राजस्व अभिलेखों में दर्ज वैध नामों की अनदेखी की गई।

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि संबंधित भूमि पूर्व से कौशल तारवानी पिता उत्तमचंद तारवानी के नाम दर्ज रही है। लेकिन बावजूद इसके अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज करने का आदेश पारित कर दिया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

9 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

9 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

9 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

9 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

9 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

9 hours ago