कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर पीएमओ पोर्टल पर दर्ज एक फर्जी शिकायत को खारिज करने और शिकायतकर्ता के बारे में जांच कराने की मांग की है। विधायक राठिया ने पत्र में उल्लेख किया कि 8 अक्टूबर 2024 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम और पद का दुरुपयोग करते हुए मोबाइल नंबर 8770353955 के माध्यम से जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के संबंध में झूठी शिकायत दर्ज कराई है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त शिकायत से उनका कोई संबंध नहीं है और उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है। विधायक ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि इस झूठी शिकायत को तुरंत निरस्त किया जाए और ऐसे झूठी शिकायत करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे कृत्यों को रोका जा सके।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…