सूरजपुर/ कृषक उन्नति योजना से प्राप्त बोनस की खुशी जिले के विकास खण्ड भैयाथान से लगे ग्राम जमड़ी निवासी वाचस्पति चौबे के चेहरे पर देखी जा सकती है। वाचस्पति चौबे ने बताया कि उनकी कुल भूमि 14.20 हे. है, जिसमें 10.79 हे. में धान की खेती करते हैं। गत वर्ष चौबे के द्वारा 399 क्विं. धान विक्रय करने के बाद छत्तीसगढ़ शासन के
कृषक उन्नति योजना के तहत प्राप्त एकमुश्त 359100.00 राशि प्राप्त हुई। इस धनराशि से चौबे ने 10 एकड़ भूमि में फेंसिंग कराया जिससे धान के अलावा अन्य सब्जी की खेती की जा सके। इतना ही नहीं, इस बोनस की राशि से चौबे ने अपनी भांजी की शादी भी धूमधाम से की और अपने मां के आंख का ऑपरेशन भी कराया।
कृषक उन्नति योजना से आर्थिक लाभ लेने से चौबे बहुत उत्साहित है। इस वर्ष भी चौबे द्वारा वृहद स्तर पर धान की खेती की गई है एवं इस वर्ष ज्यादा आय प्राप्त करने की उम्मीद है। इसके लिए चौबे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ शासन एवं कृषि विभाग के लिए आभार व्यक्त किए है।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…