छत्तीसगढ़

CG : विश्व कैंसर दिवस पर क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में आयोजित होंगे विविध प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर । पंडित जवाहर नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबध्द एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर स्थित क्षेत्रीय कैंसर संस्थान (रेडियोथेरेपी विभाग) में 4 फरवरी 2025 को विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय (4 से 8 फरवरी 2025) कैंसर ​स्क्रीनिंग अभियान आयोजित किया जाएगा। स्क्रीनिंग अभियान के तहत कैंसर के लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की ओपीडी में प्राथमिकता से जांच की जाएगी। क्षेत्रीय कैंसर संस्थान के कर्मचारियों की तरफ से कैंसर मरीजों के लिए मॉडल ब्लड बैंक में रक्तदान किया जाएगा। साथ ही कैंसर के लक्षण पहचानने और नियमित इलाज के लिए प्रेरित करने हेतु रेडियोथेरेपी विभाग के डॉक्टर, नर्सिंग एवं फिजियोथेरेपी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़—नाटक किया जाएगा। सुबह सात बजे क्षेत्रीय कैंसर संस्थान से ऑक्सीजोन तक रैली निकाली जाएगी।

ऑक्सीजोन में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर व्यापक जनमानस में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जायेगा। विश्व कैंसर दिवस प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम यूनाइटेड बाय यूनिक है, जो जन—केन्द्रित कैंसर देखभाल पर केन्द्रित है तथा व्य​क्तियों और समुदायों को कैंसर देखभाल और स्वास्थ्य प्रणालियों के केन्द्र में रखती है।

यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल द्वारा शुरू किये गये इस अभियान का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना, इसकी रोकथाम को प्रोत्साहित करना और वैश्विक कैंसर महामारी से निपटने के लिए कार्यवाही करना है। यूनाइटेड बाय यूनिक थीम देखभाल और स्वास्थ्य प्रणालियों को आकार देते समय प्रत्येक व्यक्ति की अनूठी कहानी, जरूरतों दृष्टिकोण और स्थितियों पर विचार करने के महत्व पर प्रकाश डालती है जो बताती है कि आइये मिलकर एक ऐसी दुनिया बनायें, जहां हम बीमारी से परे देखें और रोगी से पहले व्यक्ति को देखें।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पीएससी भर्ती घोटाला : शिक्षक नगर में ईडी ने दी दबिश, पूछताछ की और दस्तावेज खंगाले…

राजनांदगांव : पीएससी भर्ती घोटाला : शिक्षक नगर में ईडी ने दी दबिश, पूछताछ की और दस्तावेज खंगाले…

राजनांदगांव , प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अफसरों ने बुधवार को शहर के स्टेशन पारा शिक्षक…

12 minutes ago
CG : अचानक खेत में कब्र देखकर ग्रामीणों के उड़े होश, लापता महिला की गड़ी हुई थी लाश …

CG : अचानक खेत में कब्र देखकर ग्रामीणों के उड़े होश, लापता महिला की गड़ी हुई थी लाश …

धमतरी। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जो बेहद ही हैरान कर देने वाला…

16 minutes ago
CG : महिला तस्कर को छोड़ने सब इंस्पेक्टर ने मांगी रिश्वत, सस्पेंड …

CG : महिला तस्कर को छोड़ने सब इंस्पेक्टर ने मांगी रिश्वत, सस्पेंड …

दुर्ग। जिले में रिश्वत मांगने के मामले में 2 एसआई सस्पेंड हुए हैं। पुरानी भिलाई…

23 minutes ago
राजनांदगांव : गोदाम से साढ़े 4 लाख के अनाज चोरी, मामला दर्ज…

राजनांदगांव : गोदाम से साढ़े 4 लाख के अनाज चोरी, मामला दर्ज…

राजनांदगांव | ममता नगर स्थित एक अनाज गोदाम से करीब साढ़े चार लाख मूल्य का…

25 minutes ago
CG : आसमानी गाज की चपेट में आई महिलाएं, 3 की मौत …

CG : आसमानी गाज की चपेट में आई महिलाएं, 3 की मौत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने लगा है और मौसम…

31 minutes ago
राजनांदगांव : राहत के संकेत, बादल छाए, तापमान में गिरावट…

राजनांदगांव : राहत के संकेत, बादल छाए, तापमान में गिरावट…

राजनांदगांव , जून की शुरुआत के साथ राजनांदगांव में गर्मी का असर अभी भी बरकरार…

33 minutes ago