डोंगरगांव. नगर के आदर्श शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता श्रृंखला के अंतर्गत 5 दिसंबर को फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट की अध्यक्षता संस्था की प्राचार्य उमा हरिवंश, विशेष अतिथि भूपेश कुमार यादव व्यायाम निर्देशक, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहड़, लक्ष्मण राव कदम राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, कुमारी पूजा राजपूत राज्य स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी, कार्यक्रम समन्वयक, अनिल कुमार पटेल व्यायाम निर्देशक, अमन ठाकुर और पुरुषोत्तम कुमार मैच ऑफिसल्स उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को खेल के माध्यम से संवैधानिक मूल्य और मानवीय मूल्यों की समझ जैसे सामाजिक भावना, एकता, बंधुता, स्वतंत्रता, लिंग समानता की भावना को बढ़ावा देने पर बल देने की बात कही गई।
फाइनल मैच रहा संघर्षपूर्ण
फुटबॉल का फाइनल मैच शहीद वीर नारायण सिंह यूनिटी और शहीद भगत सिंह यूनिटी के मध्य खेला गया। फाइनल मैच में संघर्ष करते हुए निर्धारित मैच समय अवधि में दोनों टीम फुटबॉल को गोल पोस्ट तक नहीं पहुंच पाए, जिसके कारण पेनाल्टी शूट पद्धति से मैच को निर्णायक मोड़ देते हुए 4-3 से शहीद वीर नारायण सिंह यूनिटी ने मैच को अपने पक्ष में कर विजेता बने तथा शहीद भगत सिंह यूनिटी उपविजेता का किताब अपने नाम किया। सभी विजेता खिलाड़ी को स्वर्ण पदक और उपविजेता खिलाड़ियों को रजत पदक से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस पूरे फुटबॉल टूर्नामेंट में डामेश्वरी कंवर, दीपिका ढीमर, उषा मांडवी, पूजा, निर्मल कुमार, भीषम, सुभाष, शिव निर्मलकर, मौलेश कुमार, राजकुमार, गौरव, प्रदीप, साजान, विपिन ध्रुव, संजय साहू, खिलेंद्र साहू, अंश कुमार, सौरव, राम अवतार, कृष्ण कुुमार, देवेंद्र, अजय, सुमित, देवकरण, वेद प्रकाश, धर्मेंद्र ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।





