दुर्ग । मोहनलाल बाकलीवाल शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में लाईफ स्टाईल क्लीनिक का शुभारंभ आज विधायक गजेन्द्र यादव एवं महापौर अल्का बाघमार के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम धन्वंतरी पूजन कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं संचालनालय आयुष छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार लाईफ स्टाईल क्लीनिक की सेवायें दी जाएगी।
इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी द्वारा आयुर्वेद में लाईफ स्टाईल से होने वाले रोगों एवं आहार विहार, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की जानकारी प्रदान की। क्लीनिक के माध्यम से समस्त रोगियों को खानपान प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की विस्तृत जानकारी रोगानुसार प्रदान की जाएगी। इस दौरान सदस्य आयुषदीप समिति सुनील अग्रवाल, पीलिया साहू, पार्षद नगर पालिक निगम युवराज ठाकुर, देवनारायण चंद्राकर, पी. डब्लू.डी सदस्य (एम.आई.सी), मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, श्वेता ताम्रकार, जिला मीडिया प्रभारी भास्कर तिवारी, सुरूचि उमरे, पार्षद, शशी साहू, एम.आई.सी. सदस्य उपस्थित थे। विशेषज्ञ आयु. डॉ.जया साहू, आयु. चिकि.अधि डॉ. लक्ष्मी मार्कण्डेय, डॉ. शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ.एकता चंद्राकर, डॉ. नम्रता यादव, डॉ. मणीन्द्र मोहन श्रीवास्तव, डॉ. सरला बांदे सहित समस्त चिकित्सालय स्टॉफ उपस्थित रहे।
बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय, बिलासपुर रेंज में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले दो पुलिस…
बिलासपुर। नाबालिग छात्रा को प्यार के हसीन सपने दिखाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले युवक…
रायपुर/दिल्ली। केंद्र सरकार ने 'विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' (वीबी-जी राम-जी)…
रायपुर/दिल्ली। देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए अब उत्तर और मध्य भारत के…
रायपुर : निर्माण स्थलों पर सुरक्षा घेरा अनिवार्य हो, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं:…
राजनांदगांव। जिले के मुड़िया मोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनबोर्ड में 18 एकड़ कृषि भूमि…