CG : सौतन की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, मोह माया से दूर जा रहा था पति …
बालोद। जिले से पति पत्नी और सौतन से जुडी क़त्ल की ऐसी वारदात सामने आयी है जो किसी फिल्म से कम नहीं है. पति से कम प्यार मिलने से नाराज पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी की गन्ना काटने वाली आरी से गला काटकर हत्या कर दी. मामला जिले के बालोद थाना क्षेत्र के नेवारीकला गाँव का है. वारदात सोमवार (29 जून ) रात की है. मृतका की पहचान 47 साल की दयाबाई सोनकर के रूप में हुई है. पति का नाम चिम्मनलाल साहू (40 साल) है. जबकि कातिल चिम्मनलाल की पहली पत्नी अमृत बाई साहू है.जानकारी के मुताबिक़, चिम्मनलाल साहू मजदूरी करता है. पहली पत्नी अमृत बाई से उसके दो बेटे हैं. दयाबाई सोनकर से उसका प्रेम संबंध था जिसके चलते पांच चल पहले उससे शादी कर ली थी. दयाबाई के भी दो बेटे हैं. इस रिश्ते से पहली पत्नी वो बिलकुल भी खुश नहीं थी.
उसे लगता था पति दयाबाई से ज्यादा प्यार करता है. इस वजह से उसने हत्या की साजिश रची. सोमवार रात करीब 11 बजे जब सब सो गए थे तब अमृत बाई ने मौका देखकर दयाबाई पर के गर्दन पर हमला किया और फिर गन्ना काटने वाली आरी से उसका गला काट दिया. इसके बाद वो घर से भागकर कपड़े बदलकर वापस आ गयी. सुबह चार बजे जब रिश्तेदार घर पहुंचे तो दयाबाई की लाश खून से लथपथ घाट पर पड़ी थी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. साथ ही परिवार से पूछताछ के बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया है.
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…
रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…
कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…
जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…
रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले दस दिनों से अटका हुआ मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो…