CG : शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद में प्रवेश के लिए तृतीय चरण की काउंसलिंग पंजीयन 10 जुलाई से

सीट आबंटन 18 जुलाई को

गरियाबंद , शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद में संचालित पाठ्यक्रम सिविल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एन्ट्री) में प्रवेश के लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया का तृतीय चरण 10 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रही है। पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से ही होगा। काउन्सलिंग हेतु अवलोकन कर सकते हैं। निर्धारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 10 जुलाई से 13 जुलाई तक प्रातः 10 बजे से रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है। जिसमें सीटों का आबंटन 18 जुलाई को अपराह्न 4 बजे किया जायेगा। प्रवेश 19 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक किया जायेगा। प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए अभ्यर्थी जिन्होंने कक्षा 10वीं उत्तीर्ण एवं पीपीटी परीक्षा दिलाई है एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एन्ट्री) प्रवेश के लिए कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण (गणित संकाय) अथवा किसी भी ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण (द्वितीय वर्ष) के विद्यार्थी शामिल हो सकते है। शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद में प्रवेश काउन्सलिंग हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी अधिकारी मोरध्वज सिंह ठाकुर सहायक प्रवेश प्रभारी अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह गौतम से संपर्क कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

48 minutes ago
राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…

1 hour ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

2 hours ago
राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…

2 hours ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव ।  कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…

2 hours ago