CG : शिकार का प्रयास करते दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए न्यायिक हिरासत में

बलौदाबाजार वनमण्डल की कार्यवाही 

रायपुर, वन एवं वन्यजीव संरक्षण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए बलौदाबाजार वनमण्डल लगातार सतर्कता बरत रहा है। वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर के दिशा-निर्देशन में वन्य अपराधों की रोकथाम के लिए पूरे वन क्षेत्र में सतत गश्त और निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में 29 जुलाई 2025 को रात्रि गश्त के दौरान वन परिक्षेत्र सोनाखान के अंतर्गत असनींद परिसर के कक्ष क्रमांक 196 आर.एफ. के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया, दोनों आरोपी ग्राम बहेराभाठा, असनींद, तहसील कसडोल, ज़िला बलौदाबाजार के निवासी हैं। इनमें पहला आरोपी जितेन्द्र कुमार बरिहा, उम्र 20 वर्ष, पिता – गौर सिंग बरिहा है, जबकि दूसरा आरोपी प्रमोद कुमार बरिहा, उम्र 20 वर्ष, पिता – मलितराम बरिहा है। दोनों व्यक्तियों को अवैध शिकार के इरादे से मोटरसाइकिल (सीजी 06 एचबी 9589) से वन क्षेत्र में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया। मौके से अपराधियों के पास से तीर-कमान, टॉर्च, मोंगरी, चादर आदि शिकार में उपयोग की जाने वाली सामग्रियां भी जब्त की गईं।

अपराधियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधित अधिनियम 2022 की धारा 9, 50, 51 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पी.ओ.आर. क्रमांक 15639/15 दिनांक 29.07.2025 को प्रकरण दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान सुनीत साहू, प्रशिक्षु आरएफओ नवीन वर्मा, प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल दीपक कौशिक, परिसर रक्षी नवागांव बुधेश्वर दिवाकर, परिसर रक्षी उपरानी अश्वनी साहू तथा सुरक्षा श्रमिक मेलाराम, अंजोर सिंह, कुमार सिंह, रामसिंह, राजेश सेन और आनंद यादव शामिल रहे।

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बलौदाबाजार वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार हमारी प्राथमिकता है कि जंगल और जैव विविधता को किसी भी स्थिति में क्षति न पहुंचे।

वन और वन्यजीव से संबंधित किसी भी प्रकार के अवैध कृत्य को क़ानूनी रूप से कड़ी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई हमारी टीम की सजगता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है, वन विभाग वन्यजीव संरक्षण के लिए सतत रूप से प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसे वन्य अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

5 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

5 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

5 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

5 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

5 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

5 hours ago