छत्तीसगढ़

CG : शॉर्ट सर्किट से फिल्टर प्लांट में लगी आग, बिजली सप्लाई बंद किया गया …

जगदलपुर। शहर के नयामुंडा स्थित पुराने फिल्टर प्लांट और पानी टंकी परिसर में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिसर में लगे ट्रांसफार्मर या विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें परिसर में रखे ब्लीचिंग पाउडर और अन्य सामग्री तक पहुंच गईं, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। हालांकि, दमकल कर्मियों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया और आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोकते हुए उस पर नियंत्रण पा लिया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। किरण सिंह देव ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा …

धमतरी । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम)…

2 minutes ago
CG : पुराने ट्रायसायकिल का पुनः उपयोग कर तैयार किया जा रहा कचरा संग्रहण वाहन …

बालोद। सुप्रीम कोर्ट एवं राज्य कार्यालय के निर्देश के परिपालन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026…

5 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत …

कोरबा । आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण हेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की…

8 minutes ago
CG : झगरहा में 75.39 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है सुनियोजित आवासीय परिसर …

कोरबा ।घर केवल ईंट और सीमेंट से बना ढांचा नहीं होता, बल्कि वह परिवार की…

15 minutes ago
CG : आदिवासी समाज की 36 सूत्रीय मांगों पर कलेक्टर ने की समीक्षा …

जिला पंचायत सभाकक्ष में समाज प्रतिनिधियों के साथ हुई सार्थक बैठक गरियाबंद । जिला पंचायत…

20 minutes ago
CG : शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिलकर डिप्टी सीएम शर्मा ने दी बधाई …

रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों “शौर्य चक्र” से सम्मानित वीर पुलिस एवं सुरक्षा…

24 minutes ago