छत्तीसगढ़

CG : आदिवासी समाज की 36 सूत्रीय मांगों पर कलेक्टर ने की समीक्षा …

जिला पंचायत सभाकक्ष में समाज प्रतिनिधियों के साथ हुई सार्थक बैठक

गरियाबंद । जिला पंचायत सभाकक्ष में आज कलेक्टर बी.एस. उइके की अध्यक्षता में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, वनमण्डलाधिकारी शशिगानंदन के, उदंती-सीतानदी टाईगर रिजर्व के उप निदेशक वरूण जैन, जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न ग्रामों की मूलभूत समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित 36 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था। मांगों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, वनाधिकार पट्टा, आवास, सामुदायिक भवन, विद्युतीकरण, रोजगार एवं वनोपज के उचित मूल्य सहित विभिन्न विषय शामिल रहे। बैठक के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, बिजली की कमी, स्कूल भवनों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा पात्र परिवारों को वनाधिकार पट्टा और आवास योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग रखी। साथ ही कमार समुदाय के परिवारों के लिए आजीविका, रोजगार एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

कलेक्टर श्री उइके ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आधारभूत सुविधाओं से संबंधित मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। बैठक में विभिन्न ग्रामों में स्वीकृत एवं प्रगतिरत निर्माण पूर्ण-अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बैठक में समाज के प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई।

kgnews

Recent Posts

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…

11 hours ago
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…

12 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…

12 hours ago
महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

भोपाल  कांग्रेस की सीनियर लीडर और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में…

12 hours ago