बलरामपुर । जिले के 06 विकासखण्डों में संचालित 11 पीएम विद्यालयों में संगीत प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने के लिए 31 मार्च तक (03 माह) के लिए रखा जाना है। जिनको अधिकतम पारिश्रमिक प्रतिमाह 10 हजार रुपये दिया जाएगा। संगीत प्रशिक्षक हेतु न्यूनतम योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से संगीत में स्नातक की डिग्री या समकक्ष होना अनिवार्य है।
स्थानीय संगीत कलाकार जो किसी भी संस्था से जो एक वर्ष के अनुभव वाले अवेदक तथा विकासखण्डवार योग्य आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक 19 सितंबर 2025 तक शाम 05ः30 बजे तक अपना लिखित आवेदन के साथ 5वीं, 8वी, 10वीं, 12वीं, संगीत डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति, निवास प्रमाण पत्र व जीवित रोजगार पंजीयन सहित जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा (प्रारंभिक स्तर) बलरामपुर में स्वयं एवं पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9713749988 पर संपर्क किया जा सकता है।
बस्तर. राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में बस्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश…
डोंगरगांव| डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम से 17 जून को दो नाबालिग युवतियांे के घर से…
मुंगेली। मुंगेली-लोरमी नहर रोड पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक…
जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का…
राजनांदगांव , जीवन दीप समिति की बैठक में 11 अहम प्रस्तावों पर सहमति बनने के…
सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को…