रायपुर। अगर आप सड़क पर निर्माण सामग्री या कोई भी सामान रखकर रास्ता घेरते हैं, तो सावधान हो जाइए. अब रायपुर नगर पालिका निगम ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान कर दिया है. नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर मटेरियल या अन्य सामग्री रखने वालों की वीडियोग्राफी की जाएगी और उनके खिलाफ ई-चालान के माध्यम से जुर्माना लगाया जाएगा. यह कार्रवाई ठीक उसी तरह होगी, जैसे यातायात पुलिस ई-चालान करती है.

सड़क पर मटेरियल रखने पर 2 हजार का जुर्माना
आयुक्त ने बताया कि सड़क पर सामान रखने पर ₹2,000 का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके लिए निगम की टीम नियमित निरीक्षण करेगी. साथ ही निर्माण कार्यों सहित अन्य गतिविधियों में भी ई-चालान और ई-नोटिस जारी किए जाएंगे. इससे नगर निगम के कामकाज को ज्यादा पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने का दावा किया गया है.
आयुक्त विश्वदीप ने मुख्य मार्गों, सार्वजनिक शौचालयों और बाजारों की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि दुकानों के बाहर सड़क पर सामान फैलाने वालों पर भी वीडियोग्राफी कर कार्रवाई की जाएगी. नगर निगम ने साफ कर दिया है कि यातायात को सुगम बनाने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा. नागरिकों से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई अवरोधक सामग्री न रखें.
राजनांदगांव| जिला अस्पताल में नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू होने के बाद यहां मरीजों और…
राजनांदगांव । खैरझिटी की पूर्व प्रभारी प्राचार्य यास्मीन अंजुम पर वर्तमान प्राचार्य और शिक्षकों ने…
राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कई स्थानों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन…
राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर बना बड़ा गड्ढा लंबे समय…
राजनांदगांव | मोहारा बाइपास में बने फ्लाई ओवर के ढलान पर एक विशाल और गहरा…