CG : समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

जगदलपुर, कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि आगामी दिनों में आयोजित होने सभी कार्यक्रम को सभी विभाग समन्वय से क्रियान्वित कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। साथ ही कार्यक्रमों के आयोजन उपरांत उनकी ऑन लाइन रिपोर्टिंग भी कराना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार की शाम आयोजित समय-सीमा की बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान, सेवा पखवाड़ा और आदि कर्मयोगी कार्यक्रम आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम हेतु आवश्यक तैयारी करने और प्रधानमंत्री से संवाद करने वाली महिलाओं का चिन्हांकन का संज्ञान लिया।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं, गर्भवती माताओं और अन्य लाभार्थियों को इस अभियान से जोड़कर योजनाओं का लाभ देवें। इसके अलावा आदि कर्म योगी कार्यक्रम के तहत जिले के 377 ग्रामों को चिन्हांकित किया गया है, जिसके लिए 81 कलस्टर बनाकर स्थानीय आवश्यकता के आधार पर विकास कार्यों का चयन किया जाना है। इस हेतु प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया था, इसके नोडल अधिकारी सभी गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे।

कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री-कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत के लम्बित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति और आमचो बस्तर पोर्टल पर शिकायत के प्रकरण पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला खनिज न्यास संस्थान के मद से विकास कार्यों, खाद्यान्न भंडारण की व्यवस्था, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन और पंजीयन, शिक्षा विभाग से बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने,  स्वास्थ्य विभाग के कार्यों, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों, जल जीवन मिशन के कार्यो, कौशल विकास प्राधिकरण के प्रशिक्षण कार्य आदि की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर प्रभावितों के लिए जरूरत के अनुरूप शौचालय बनाने का प्रस्ताव देकर तत्काल कार्यवाही करें।

डीएमएफटी मद से स्वीकृत कार्यों में वित्तीय वर्ष 2023-24 से पहले के सभी कार्यों को पूर्ण कराएं, साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जमा कराएं। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड निर्माण में आधार कार्ड के साथ कार्ड निर्माण बनाने के लिए पहल करें और राशन कार्ड धारकों का अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड बनाएं। स्कूलों के बच्चों का आयुष्मान कार्ड व आधार कार्ड बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।  बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारी गिरदावरी के कार्य का एंट्री कार्य को समय पर पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा,  सहायक कलेक्टर विपिन दुबे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों की मौत, एक के शिकार की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग …

CG : बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों की मौत, एक के शिकार की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग …

महासमुंद। बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों (हिरण) की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच…

2 minutes ago
राजनांदगांव : चार दुकानों का ताला तोड़ 18 हजार नकद की चोरी…

राजनांदगांव : चार दुकानों का ताला तोड़ 18 हजार नकद की चोरी…

राजनांदगांव , गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदा में साल्हेवारा रोड में मौजूद कॉम्पलेक्स के…

3 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में जल जीवन मिशन अधूरा, 16 हजार से ज्यादा घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित …

राजनांदगांव : राजनांदगांव में जल जीवन मिशन अधूरा, 16 हजार से ज्यादा घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित …

राजनांदगांव । जिले में केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना की रफ्तार सुस्त पड़…

5 minutes ago
राजनांदगांव : 200 से अधिक विद्यार्थियों को मिले बैकलॉग की निष्पक्ष जांच की मांग…

राजनांदगांव : 200 से अधिक विद्यार्थियों को मिले बैकलॉग की निष्पक्ष जांच की मांग…

राजनांदगांव , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजनांदगांव ने दिग्विजय कॉलेज के हालही में…

5 minutes ago
CG : पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, हाईकोर्ट ने HPCL पर लगाया 1 लाख का हर्जाना …

CG : पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, हाईकोर्ट ने HPCL पर लगाया 1 लाख का हर्जाना …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला की ग्रामीण…

8 minutes ago
50 वर्षों से प्रदेश की धड़कन: समय को मात देने वाला सारंगपुर का स्वदेशी पॉवर ट्रांसफार्मर

50 वर्षों से प्रदेश की धड़कन: समय को मात देने वाला सारंगपुर का स्वदेशी पॉवर ट्रांसफार्मर

50 वर्षों से प्रदेश की धड़कन: समय को मात देने वाला सारंगपुर का स्वदेशी पॉवर…

13 minutes ago