CG : नियद नेल्ला नार सुदूर गांवों के लिए सौगात

नम्बी गांव में अब हर घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल

रायपुर, जिला बीजापुर के उसूर विकासखंड का नम्बी गांव, जो कभी विकास से कोसों दूर था, आज जल जीवन मिशन योजना के तहत एक प्रेरणास्पद सफलता की कहानी बनकर उभरा है। बीहड़ और दुर्गम जंगलों के बीच स्थित यह गांव, जहां बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना एक समय में असंभव सा प्रतीत होता था, अब छत्तीसगढ़ सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और नियद नेल्ला नार  योजना की मदद से विकास की मुख्यधारा में जुड़ गया है।

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नम्बी गांव में कुल 28.18 लाख रुपये की लागत से तीन सौर ऊर्जा संचालित नलकूप स्थापित किए गए। इस योजना के अंतर्गत 5185 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई, जिससे गांव के 76 परिवारों को हर घर नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिल रहा है। यह गांव अब उन गांवों में शामिल हो गया है, जहां शत-प्रतिशत घरों में नल से जल की सुविधा उपलब्ध है।

15 जुलाई को नम्बी गांव में ग्राम सभा के तत्वाधान में हर घर जल उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव की सरपंच सुशीला काका, सचिव पांडा कावरे और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांव को हर घर जल प्रमाणित किया गया। यह प्रमाणन दर्शाता है कि गांव के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

इस योजना के संचालन और संधारण की जिम्मेदारी अब पंचायत को सौंप दी गई है, जिससे गांव में जल आपूर्ति व्यवस्था स्थायीत्व की ओर अग्रसर हो रही है। पंचायत की निगरानी में यह योजना अब स्थानीय सहभागिता से और भी बेहतर तरीके से संचालित होगी।

kgnews

Recent Posts

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

26 minutes ago

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अतिथि…

30 minutes ago
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

दतिया दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है.…

31 minutes ago
CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में…

1 hour ago
CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

उत्तर बस्तर कांकेर, वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित…

1 hour ago