CG : सरगुजा वनमण्डल में वनाग्नि से बचाव की व्यापक तैयारी, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी …

सरगुजा। वनमण्डल द्वारा वनों को आग से सुरक्षित रखने के लिए फायर सीजन (15 फरवरी से 15 जून) के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की गई हैं। वनमण्डलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु वन विभाग द्वारा बहुस्तरीय रणनीति अपनाई जा रही है। वनमण्डल के अंतर्गत सभी वन प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों तथा बीट गार्ड से लेकर उप वनमंडलाधिकारी स्तर तक के अधिकारी-कर्मचारियों को वनमण्डल एवं परिक्षेत्र स्तर पर आयोजित वर्कशॉप के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

साथ ही, समितियों की बैठकों के जरिए ग्रामीणों को भी जंगलों को आग से बचाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। प्रत्येक बीट में अग्नि प्रहरियों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें साइकिल एवं मोबाइल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसी भी अग्नि घटना की सूचना तत्काल विभाग तक पहुंचाई जा सके और त्वरित कार्रवाई की जा सके। आग बुझाने के लिए प्रत्येक परिक्षेत्र में फायर ब्लोअर मशीन तथा बीट स्तर पर फायर बीटर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी सहायता से फायर लाइन बनाकर आग पर नियंत्रण किया जाता है।

वनमण्डल में स्ट्राइक फोर्स एवं उड़नदस्ता के वाहनों को फायर सीजन के दौरान नियमित गश्त के लिए लगाया गया है। साथ ही, एफ.एम.आई.एस. रायपुर एवं एफ.एस.आई. देहरादून से प्रतिदिन दो बार प्राप्त होने वाली अग्नि घटनाओं की सूचना के आधार पर तत्काल स्थल का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई की जाती है। वन विभाग द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि वनक्षेत्रों में किसी भी प्रकार की आग की घटना न हो। इसके बावजूद यदि कहीं आग लगती है, तो आमजन से अपील की गई है कि वे सरगुजा वनमण्डल के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002332675 पर तत्काल सूचना दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई कर आग पर काबू पाया जा सके। उक्त हेल्पलाइन नंबर का उपयोग वन्य प्राणियों से संबंधित शिकायतों के लिए भी किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा उन्हें उचित पारितोषिक भी प्रदान किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

3 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

3 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

3 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

3 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

3 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

4 hours ago