छत्तीसगढ़

CG : सर्वर की तकनीकी त्रुटि हुई दूर, वंचित हितग्राहियों को प्राथमिकता से मिल रहा मार्च माह का खाद्यान्न …

रायपुर । सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों में राशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ (मजबूत) करने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंदों को समय पर अनाज मिले। राशन वितरण में तेज़ी लाने और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब तीन महीने का राशन एक साथ देने की योजना पर काम किया जा रहा है।

जिला खाद्य विभाग, कोरबा ने जिले की राशन दुकानों में खाद्यान्न वितरण की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि सभी 554 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन सामग्री का वितरण सुचारू रूप से जारी है।

तकनीकी बाधा का समाधान

उल्लेखनीय है कि मार्च 2026 में एईपीडीएस सर्वर के स्थानांतरण और तकनीकी त्रुटियों के कारण वितरण कार्य लगभग 10 दिनों तक प्रभावित रहा था। विभाग ने अब इन तकनीकी खामियों को पूरी तरह ठीक कर लिया है। शासन के निर्देशानुसार, ई-पॉस मशीनों में आवश्यक तकनीकी सुधार कर उन हितग्राहियों को पुनः राशन वितरण शुरू कर दिया गया है, जो मार्च माह में अपना कोटा लेने से वंचित रह गए थे।

चना आपूर्ति और भविष्य का भंडारण

जिले में चने की आपूर्ति के संबंध में खाद्य अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के गोदामों में चने की उपलब्धता के आधार पर दुकानों में भंडारण सुनिश्चित किया जा रहा है। अप्रैल माह में जिन 130 दुकानों में चने का स्टॉक शेष था, उसे नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से निरंतर पूरा किया जा रहा है।

नियमित निगरानी

जिला खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि अब राशन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि फर्जी लाभार्थियों को हटाया जा सके। चावल वितरण में गड़बड़ी की शिकायत आने पर तत्काल कार्यवाही किया। विभाग ने हितग्राहियों को आश्वस्त किया है कि चने का स्टॉक प्राप्त होते ही नियमित रूप से वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में मई और जून 2026 के लिए चावल का भंडारण और वितरण कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर है।

kgnews

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…

8 minutes ago
CG : महिला को एंटी-स्नेक वेनम लगाने में देरी, मौत …

CG : महिला को एंटी-स्नेक वेनम लगाने में देरी, मौत …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला अस्पताल में सर्पदंश की शिकार 45 वर्षीय महिला उर्मिला बाई की इलाज के…

14 minutes ago
CG : नौगई हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मंत्री रामविचार नेताम ने की मुलाकात …

CG : नौगई हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मंत्री रामविचार नेताम ने की मुलाकात …

कोरिया। जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का…

32 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में PM-USHA की महा-क्रांति …

CG : छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में PM-USHA की महा-क्रांति …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है।…

37 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

बलौदाबाजार में 6 क्रशर सीलबंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त चौन माउंटेन जब्त…

39 minutes ago
CG : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद से 20 विशिष्ट जनों का दल रवाना

CG : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद से 20 विशिष्ट जनों का दल रवाना

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने साल भेंट कर किया सम्मान, यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं…

42 minutes ago