छत्तीसगढ़

CG : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद से 20 विशिष्ट जनों का दल रवाना

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने साल भेंट कर किया सम्मान, यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं

महासमुंद, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद जिले से 20 विशिष्ट जनों का दल रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन से रवाना हुआ।
आज सुबह 7 बजे जिले के कलाकारों, साहित्यकारों तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत विशिष्ट जनों को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने रवाना किया। इस अवसर पर सभी यात्रियों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। 
यात्रा का शुभारंभ 22 जून को सुबह 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यात्रा के दौरान सोमनाथ में कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंदिर दर्शन एवं विशिष्ट जनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे।

नोडल अधिकारी रेखराज शर्मा ने बताया कि यात्रा से जिले के 20 विशिष्ट जनों को सोमनाथ दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। इस यात्रा में राज्यभर से लगभग 1000 लोग शामिल होंगे। वापसी 26 जून को होगी।  
 इस अवसर पर कलेक्टर परिसर में स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने सभी यात्रियों से मुलाकात कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। 
उल्लेखनीय है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व देश की सांस्कृतिक विरासत और गौरव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यात्रियों ने कहा कि यह यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरव से जुड़ने का एक विशेष अवसर है। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन से उन्हें आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा और देश की गौरवशाली विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : नारायणपुर जिला प्रशासन की बड़ी राहत- थुलथुली के ग्रामीणों को अब 25 किमी दूर पैदल नहीं जाना होगा, गांव में ही मिला राशन

CG : नारायणपुर जिला प्रशासन की बड़ी राहत- थुलथुली के ग्रामीणों को अब 25 किमी दूर पैदल नहीं जाना होगा, गांव में ही मिला राशन

ओरछा से ट्रैक्टर के जरिए पहुंचाया गया खाद्यान्न, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को मिली बड़ी राहत…

19 minutes ago
CG : विशेष लेख : महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सशक्त आधार

CG : विशेष लेख : महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सशक्त आधार

डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर, (उप संचालक)   विवेक सरकार, (उप संचालक) रायपुर, किसी भी समाज और…

27 minutes ago
CG : सुशासन तिहार से बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा का संबल, 1062 हितग्राहियों की वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत

CG : सुशासन तिहार से बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा का संबल, 1062 हितग्राहियों की वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत

समाधान शिविरों के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रही राहत, सखौली के शिव कुमार दुबे सहित…

32 minutes ago
CG : टाटेकसा जलाशय योजना के सर्वेक्षण को मिली हरी झंडी

CG : टाटेकसा जलाशय योजना के सर्वेक्षण को मिली हरी झंडी

3.47 करोड़ रूपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सिंचाई सुविधाओं के…

36 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल में हजारों रुपये की बचत

CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल में हजारों रुपये की बचत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सौर ऊर्जा को मिल रहा बढ़ावा,…

38 minutes ago
CG : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

CG : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान  शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आज…

43 minutes ago