Home » CG : सही दवा, शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार पर सघन जांच अभियान

CG : सही दवा, शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार पर सघन जांच अभियान

13/05/2026

कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के थीम के अंतर्गत विभाग के द्वारा  27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया गया। जिसका उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में जिला मुख्यालय कोण्डागांव में विभिन्न आईस क्रीम पार्लर एवं शॉप का निरीक्षण किया गया। आईसक्रीम पार्लर एवं दुकानों के निरीक्षण दौरान परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने, फ्रीजर को स्वच्छ रखने एवं निर्धारित तापमान बनाये रखने, आईसक्रीम की एक्सपायरी नियमित रूप से जांचने, खाद्य पंजीयन प्रदर्शित करने तथा कंपनी को वापस किये जाने वाले कालातीत खाद्य पदार्थों को कालातीत खाद्य पदार्थ लेबल लगाकर अलग रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही खरीदी बिल व्यवस्थित संधिारित रखने, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड एवं कर्मचारियों के मेडिकल चौकअप रिकॉर्ड संधिारित रखने हेतु निर्देश दिए गए।

Leave a comment