रायपुर। रायपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो महिला और तीन पुरुष तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी साड़ी बेचने के बहाने गांजा की सप्लाई का काम कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र और ओडिशा से आकर रायपुर के डीडी नगर इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने घर में छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में गांजा और बड़ी संख्या में साड़ियों के बंडल मिले।
पुलिस ने मौके से पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह का नेटवर्क किन इलाकों तक फैला है और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं।
*राजनांदगांव* राजनांदगांव (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत बम्हनी के पंच *चंद्रशेखर मालेकर*…
भोपाल मध्यप्रदेश में वित्तीय प्रबंधन की दिशाा में मोहन सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए…
23 को ब्राह्मण मिलनोत्सव में संभाग से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे, आनन्देश्वर महाराज मुख्य अतिथि…
माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण वृक्ष सदा शंकर…
दुर्ग। शहर के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को…
जशपुर। जिले के मनोरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गजमा गांव में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू…